शख्स की वेडिंग फोटो पर दूसरे व्यक्ति के कमेंट से खुला 4 शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन का राज़
मयिलाडुतुरै (तमिलनाडु) की रहने वाली लक्ष्मी नामक 32-वर्षीय महिला को बहु विवाह और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने जे शिवचंद्रन नामक शख्स से चौथी शादी की। शिवचंद्रन ने जब शादी की फोटो ऑनलाइन पोस्ट की तब दूसरे व्यक्ति ने कमेंट किया था, "यह मेरी बीवी है जो 2017 में मेरी कीमती चीज़ें लेकर भाग गई थी।"