शख्स ने 2 मिनट में पीए 100 कच्चे अंडे; यूज़र्स ने कहा- इंसान है या मशीन

खुद को थाईलैंड का नंबर-1 'ईटिंग चैंपियन' बताने वाले नत्थानॉन्ट लेर्टफात्फिचा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक विशाल गिलास में रखे 100 कच्चे अंडों को पीने का चैलेंज लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वह 1 मिनट 56 सेकेंड्स में यह चैलेंज पूरा कर लेते हैं। कुछ लोगों ने इसे 'सुपरह्यूमन स्ट्रेंथ' कहा।