शख्स ने 4 माह चेन्नई के फ्लैट में रखा प्रेमिका व उसके पिता का शव, बदबू रोकने के लिए किए ये काम

चेन्नई में 34-वर्षीय होम्योपैथिक डॉक्टर सैमुअल एबेनेज़र संपत ने 37-वर्षीय गर्लफ्रेंड सिंथिया और उसके पिता के शव को 4-महीने छिपाकर रखा। पिता की मौत के बाद सिंथिया ने संपत को इसका ज़िम्मेदार ठहराया और झगड़े में संपत के धक्के से गिरकर सिंथिया की मौत हो गई। उसने शवों पर केमिकल डाला और फ्लैट के कमरे का एसी चलाकर भाग गया।