शख्स ने अमेरिका में खरीदी न्यूयॉर्क से 5 गुना बड़ी ज़मीन, ₹725 करोड़ था लिस्टिंग प्राइस
अमेरिका स्थित पैथफाइंडर रैंचेज़ नामक संपत्ति हाल ही में बिक गई है जो 9,16,000 एकड़ में फैली हुई है। न्यूयॉर्क से 5 गुना बड़ी इस प्रॉपर्टी का लिस्टिंग प्राइस लगभग ₹725 करोड़ था और डील 14 जनवरी 2026 को फाइनल हो गई। इसके खरीदार क्रिस्टोफर रॉबिन्सन हैं जो वे समिट काउंटी काउंसिल के सदस्य और एनसाइन ग्रुप के सीईओ हैं।