शख्स ने उधार लिए थे ₹1.7 करोड़, चुकाने पड़े ₹146 करोड़
स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर में एक शख्स ने एक ऋणदाता कंपनी से S$250,000 (₹1.7 करोड़) उधार लिए थे लेकिन अंत में उसे लगभग S$21 मिलियन (₹146 करोड़) चुकाने पड़े। लोन पर 4% प्रति माह की ब्याज दर, 8% प्रति माह का विलंब ब्याज और लेट पेमेंट प्रोसेसिंग फी लगा था जिसके चलते ऋण राशि बढ़ गई।