हैदराबाद में बाइक सवार की मदद करने आए व्यक्ति से हुई ₹1 लाख के फोन की लूट, CCTV में घटना कैद
हैदराबाद में 'घायल' होने की एक्टिंग कर रहे व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करने के दौरान एक व्यक्ति को भारी नुकसान हो गया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल है। वीडियो में दिखा कि एक शख्स बाइक चालक की मदद के लिए आता है, तभी दूसरा व्यक्ति उसकी जेब से करीब ₹1-लाख का फोन चुराकर बाइक से फरार हो जाता है।