शख्स ने कॉरपोरेट ऑफिस के बाहर दुकान लगाकर बेची 450 कप कॉफी, कमाई सुन लोग बोले- शानदार आइडिया
कंटेंट क्रिएटर देवांश त्यागी ने कॉरपोरेट ऑफिस के बाहर कॉफी स्टॉल लगाया और ₹40/कप के हिसाब से एक दिन में 450 कप बेचने का दावा किया है। इस तरह उनकी बिक्री ₹18,000 की रही। उनकी एक दिन की कमाई सुनकर लोगों ने इसे शानदार बिज़नेस आइडिया बताया जबकि कुछ यूज़र्स ने कहा कि रोज़ाना इतनी बिक्री करना आसान नहीं है।