शख्स ने कहा- भारत में क्रिसमस की तरह हो दिवाली की लंबी छुट्टी; लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दिवाली पर अमेरिका और यूरोप की तरह 7-दिनों की छुट्टी देने की मांग की है। उसने कहा, "आप अपने घर से 2,000-किलोमीटर दूर रह रहे हैं...2-दिन की छुट्टी लेकर घर नहीं जा सकते...हम परिवार के साथ त्योहार भी नहीं मना पाते।" कई यूज़र्स ने इसका समर्थन किया जबकि कुछ ने भारतीय वर्क कल्चर की आलोचना की।