अमरेली (गुजरात) में संजय पोलारा नामक शख्स ने अपनी पुरानी कार का अंतिम संस्कार किया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। संजय के मुताबिक, इसे खरीदने के बाद उनके परिवार में समृद्धि आई इसलिए उन्होंने इसे बेचने के बजाए कार को समाधि दी। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान संजय ने 1500 लोगों को भोज कराया जिस पर ₹4 लाख खर्च हुए।