शख्स ने पूछा- क्या बेंगलुरु में रहने के लिए ₹90 लाख सालाना सैलरी पर्याप्त है? छिड़ी बहस
केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी और 12-साल के प्रोफेशनल एक्सपीरियंस वाले एनआरआई शख्स ने रेडिट पर पूछा कि क्या बेंगलुरु में रहने के लिए ₹90-लाख की सैलरी अच्छी मानी जाएगी? जिसको लेकर बेंगलुरु में सैलरी और खर्चों को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई। कुछ यूज़र्स ने ऑफर को अच्छा बताया जबकि कइयों ने ₹1.5-1.8 करोड़ तक नेगोशिएट करने की सलाह दी।