मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकी हमला कर सकते हैं। पुलिस ने कहा, "धमकी भरा कॉल करने वाले को चेंबूर इलाके से हिरासत में लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है।"