शख्स ने पासपोर्ट में लिखे रिश्तेदारों के नंबर और हिसाब-किताब; पासपोर्ट अधिकारी हुए हैरान
पासपोर्ट पर एक शख्स ने अपने रिश्तेदारों के फोन नंबर और अपना हिसाब-किताब लिख दिया। हर्ष गोयनका ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "पासपोर्ट अधिकारी देखकर हैरान रह गया कि उसने अपने पासपोर्ट को अपनी निजी डायरी में बदल दिया था 😳।" पासपोर्ट को लोग बेहद संभालकर रखते हैं और इसे पाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुज़रना पड़ता है।