शख्स का दावा- पत्नी की डिलीवरी के लिए मांगी छुट्टी तो मैनेजर बोला 'वर्क फ्रॉम हॉस्पिटल' करो
एक शख्स ने रेडिट पर दावा किया है कि जब उसने अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए दो दिन की छुट्टी मांगी तो उसके मैनेजर ने उसे 'वर्क फ्रॉम हॉस्पिटल' करने के लिए कहा। हालांकि, जब शख्स ने 'वर्क फ्रॉम हॉस्पिटल' को नामुमकिन बताया तो मैनेजर ने ईमेल भेजने को कहा। एक रेडिट यूज़र ने इसे 'अमानवीय बर्ताव' बताया है।