शख्स ने फोन पर दुर्घटना की झूठी कहानी सुनाकर केंद्रीय मंत्री आठवले से मांगे रुपए
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को बताया कि खुद को शिक्षक बताने वाले एक शख्स ने फोन पर उन्हें दुर्घटना की झूठी कहानी सुनाकर रुपए की मांग की लेकिन असिस्टेंट की सतर्कता के कारण वह ठगी से बच गए। उन्होंने कहा, "जिस नंबर से फोन आया था मैं उसे गहन जांच के लिए गृह विभाग को दूंगा।"