शख्स ने बीच सड़क पर काट दी पत्नी की नाक, एमपी में हैवान बना पति

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की नाक काट दी और फरार हो गया। पीड़िता ने कहा कि पति उसके चरित्र पर शक करता था व दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।