शख्स ने बेटी की शादी से पहले चेन्नई में गलती से कचरे के साथ फेंका हीरों का हार
चेन्नई में देवराज नामक शख्स ने अपनी बेटी की शादी से पहले हीरों के एक हार को गलती से कचरे के साथ फेंक दिया था। बकौल रिपोर्ट, देवराज की मां ने पोती के लिए ₹5 लाख का हार लिया था। गलती का एहसास होते ही देवराज ने नगर निगम से मदद मांगी और खोजबीन के बाद उन्हें हार मिल गया।