कुशीनगर (यूपी) में 30-वर्षीय शख्स ने अपनी मां व पत्नी की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटने के बाद ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, आरोपी दोनों की खोपड़ी का मांस निकालकर खाने लगा व जब लोग वहां पहुंचे तो वह उनपर मांस के टुकड़े फेंकने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।