दिल्ली में तीसरी-मंजिल से भरा हुआ LPG सिलेंडर गिरने से 28-वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय आरोपी शिवम शराब के नशे में था और उसका मां से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने ऊपर जाकर सिलिंडर फेंका था। पुलिस जांच कर रही है कि उसने किसी को निशाना बनाया था या ऐसे ही सिलिंडर फेंका।