शख्स ने मुंबई के होटल में DND का साइन लगाकर की खुदकुशी, कंपनी की वेबसाइट पर डाला सुसाइड नोट

मुंबई के सहारा होटल के एक कमरे में निशांत त्रिपाठी नामक शख्स ने खुदकुशी कर ली है। उसने होटल के कमरे के बाहर 'डू नॉट डिस्टर्ब' का साइन लगा दिया था ताकि कोई आ न सके। उसने खुदकुशी से पहले अपनी कंपनी की वेबसाइट पर सुसाइड नोट पोस्ट कर पत्नी और 'मौसी' को अपनी मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।