inshorts

शख्स ने यूपी में काटा अपना गुप्तांग, पुलिस ने इसे शिवलिंग पर चढ़ाए जाने का किया खंडन

सीतापुर (यूपी) में एक शख्स ने शुक्रवार रात धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया जिसके बाद इसे एक शिवलिंग पर चढ़ाए जाने की अफवाह फैल गई। पुलिस के अनुसार, शख्स मानसिक रूप से कमज़ोर है और उसका इलाज जारी है। बकौल पुलिस, मंदिर के पुजारी द्वारा मंदिर में किसी प्रकार के अनुचित कृत्य की पुष्टि नहीं की गई है।