नोएडा (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने 18 घंटे के अंदर चोरी हुई 7-8 वर्षीय दो भैंसों को खोज निकाला है। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि उसकी भैंसों का रंग काला, उनकी लंबाई 6 व 7 फीट, आंखें काली, सींग घुमावदार व उनके माथे पर सामने सफेद बाल है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।