inshorts

शख्स ने यूपी में चोर समझकर बंद की कोठरी, दरवाज़ा खोला तो लड़की के साथ निकला बेटा

फतेहपुर (यूपी) में एक शख्स ने नलकूप की कोठरी में किसी के होने की आहट पाकर कोठरी बाहर से बंद कर दी लेकिन जब पुलिस के सामने दरवाज़ा खोला गया तो अंदर से उसी शख्स का बेटा एक किशोरी संग मिला। किशोरी के परिजनों ने शख्स और उसके बेटे के खिलाफ बंधक बनाने और छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है।