कर्नाटक निवासी एक शख्स ने दावा किया है कि वह बिना खाए-पिए 7-8 लीटर/दिन इंजन ऑयल और चाय पीकर ज़िंदा है। एम्स के अनुसार, इंजन ऑयल से स्किन/लिवर/लंग कैंसर, नर्वस सिस्टम डैमेज, प्रजनन संबंधी नुकसान, ऑर्गन डैमेज और सांस संबंधी समस्या का खतरा रहता है। बकौल डॉक्टर्स, इसमें मौजूद पॉलिसायक्लिक ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स, हेवी मेटल्स, ऐडिटिव्स आदि नुकसानदेह होते हैं।