जोधपुर (राजस्थान) में प्रेमसुख नामक शख्स ने बुधवार रात पत्नी के अफेयर की भनक लगने पर उसके प्रेमी को गोली मार दी जिससे गोली उसके पेट के आर-पार चली गई। इसके बाद प्रेमसुख ने चाकू से उसके दोनों कान भी काट दिए। पुलिस की जांच के अनुसार, प्रेमसुख की पत्नी का उसके प्रेमी से 7 साल से अफेयर था।