शख्स ने वंदे भारत ट्रेन के टॉयलेट में छोड़ दिया ज़िंदा सांप, कहा- उपद्रव मचाना मकसद था
दिसंबर 2025 में मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के टॉयलेट में 2.5 फीट लंबा गैर विषैला रेट स्नैक छोड़ने के आरोप में एक 37 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, "वह एक बोरी लेकर ट्रेन में घुसा और सांप को अंदर फेंककर उतर गया।" आरोपी ने कबूल किया कि उसका मकसद उपद्रव मचाना था।