तुषार शर्मा नामक एक X यूज़र ने रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग कर उनसे मिडल क्लास को कुछ राहत देने का अनुरोध किया। इस पर जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा, "मैं आपकी चिंता को समझती हूं…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक उत्तरदायी सरकार है...वह लोगों की आवाज़ सुनती है और उस पर ध्यान देती है।"