शख्स ने हैदराबाद में गर्भवती पत्नी के पेट पर बैठकर घोंटा उसका गला, कोख से बाहर निकला भ्रूण
हैदराबाद में 21-वर्षीय एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। शख्स ने पत्नी के पेट पर बैठकर उसका गला घोंटा जिसके चलते महिला की कोख से 7-माह का भ्रूण बाहर निकल गया। इसके बाद शख्स ने घटना को हादसा दिखाने के लिए गैस ऑन करके आग लगाने की कोशिश की थी।