ठाणे (महाराष्ट्र) के कल्याण में 9 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में 15-वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को लड़की के पिता ने डांटा था जिसके बाद उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। बकौल अधिकारी, हत्या से पहले लड़की का रेप होने का संदेह है।