inshorts

शख्स के नहर में डूबने के बाद यूपी में एनडीआरएफ जवानों ने सीपीआर देकर बचाई उसकी जान

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के मुरादनगर इलाके में नहर में 40-वर्ष के विनोद नामक शख्स के डूबने के बाद एनडीआरएफ जवानों ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई थी। एनडीआरएफ ने 25 जून को ट्विटर पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि शख्स को बेहोशी की हालत में बचाया था जिसके बाद सीपीआर देकर उसकी जान बचाई गई।