शख्स के पेट से लिथुआनिया में निकाले गए 1 किलो से अधिक कील, स्क्रू, नट और चाकू

लिथुआनिया में डॉक्टरों ने एक शख्स के पेट से 1 किलोग्राम से अधिक कील, स्क्रू, नट और चाकू निकाले हैं। डॉक्टरों ने इसे 'अनोखा मामला' बताते हुए कहा कि शराब छोड़ने के बाद एक महीने से वह धातु की चीज़ों को निगल रहा था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सर्जरी के दौरान निकाली गई कुछ चीज़ें 10 सेंटीमीटर तक लंबी थीं।