शख्स के मस्तिष्क में सालों से रह रहे टेपवॉर्म्स का पता चला; डॉक्टरों ने कहा- लक्षण नहीं थे

अमेरिकी शख्स के सीज़र्स, आत्मविस्मृति (डिसओरिएंटेशन) और अजीब व्यवहार की समस्या का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि शख्स के मस्तिष्क में वर्षों से रह रहे टेपवॉर्म्स (परजीवी) का पता चला और उनको इसके कोई लक्षण भी नहीं थे। दरअसल, 38-वर्षीय शख्स को उनकी पत्नी ने एक रात फर्श पर थरथराते और बड़बड़ाते हुए पाया था।