inshorts

शख्स के साथ भाग जाने को लेकर गुजरात में किशोरी का सिर मुंडवाकर निकाला गया जुलूस

पाटन (गुजरात) में एक आदमी के साथ भाग जाने को लेकर एक समुदाय द्वारा 14-वर्षीय लड़की का सिर मुंडवाकर और चेहरे पर कालिख लगाकर कथित तौर पर जुलूस निकाला गया। पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, पीड़िता का उसी दिन किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर दिया गया था।