शख्स को छुड़वाने पटना के थाने पहुंचे पूर्व एमएलसी के बेटे ने डीएसपी से की बदसलूकी, हुआ अरेस्ट
बिहार में पूर्व आरजेडी एमएलसी अनवर अहमद के बेटे अशफर अहमद को पटना के थाने में घुसकर डीएसपी से बदसलूकी करने और गालियां देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल डीएसपी, "वह (अशफर) पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी शख्स को छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे।" घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।