बेंगलुरु में पॉर्न के आदी 40-वर्षीय शख्स ने रविवार को यह मानकर पत्नी की अपने 5 बच्चों के सामने हत्या कर दी कि उसने दो महीने पहले जो पॉर्न फिल्म देखी थी उसमें उसकी पत्नी थी। उसने 2 महीने पहले इसे लेकर पारिवारिक समारोह में भी पत्नी को कथित तौर पर पीटा था। उनकी 15 साल पहले शादी हुई थी।