शख्स को हवाई टिकट बुक करते वक्त दिखे 2 डेस्टिनेशन व 2 डिपार्चर; शेयर किया स्क्रीनशॉट
एक यात्री ने एयर एशिया की हैदराबाद-बेंगलुरु उड़ान की टिकट बुक करते वक्त कन्फर्मेशन पॉपअप में 2 डेस्टिनेशन (बेंगलुरु व कोलकाता) व 2 डिपार्चर (हैदराबाद व बेंगलुरु) दिखने का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। एयरलाइन ने इसे 'तकनीकी खामी' बताया। एक ट्विटर यूज़र ने कहा, "टिकट बहुत महंगा होगा...फुल टूरिज़्म पैकेज है।" जबकि अन्य ने कहा, "यह मीम लग रहा है।"