शख्स ने अर्जेंटीना की उप-राष्ट्रपति पर तानी पिस्तौल, नहीं चली गोली; सामने आया वीडियो

अर्जेंटीना की उप-राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडिस डि किर्चनर के घर के बाहर गुरुवार रात समर्थकों की भीड़ में से एक शख्स ने उन पर पिस्तौल तान दी जिसका वीडियो सामने आया है। सुरक्षाबलों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडिस ने कहा कि शख्स की पिस्तौल लोडेड थी हालांकि ट्रिगर दबाने के बावजूद गोली नहीं चली।