एक ट्विटर यूज़र ने एक स्क्रीनशॉट ट्वीट कर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के बजाय नागर विमानन मंत्रालय व एमेज़ॉन इंडिया को टैग कर लिखा है, "आईपैड प्रो 11-इंच कभी भी ₹1,76,900 का नहीं था…कृपया अनुचित कारोबारी गतिविधियों के लिए...कार्रवाई करें।" इस पर मंत्रालय ने लिखा, "हम (आपकी) मदद करना चाहते हैं…लेकिन हम भारत को किफायती हवाई सेवा...दिलाने में व्यस्त हैं।"