शख्स ने एमपी में 7 लड़कियों का किया रेप, आवाज़ बदलने वाले ऐप से महिला प्रोफेसर बनकर करता था फोन

सीधी (मध्य प्रदेश) में पिछले 5 महीनों में 7 आदिवासी लड़कियों का रेप करने को लेकर 30-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह आवाज़ बदलने वाले ऐप का इस्तेमाल कर महिला प्रोफेसर बनकर लड़कियों को फोन करता था और स्कॉलरशिप देने के बहाने उन्हें मिलने बुलाता था। इसके बाद वह सुनसान जगह ले जाकर लड़कियों का रेप करता था।

Load More