ऑस्ट्रिया की पुलिस ने बताया है कि एक शख्स ने जून 2020 में गुज़र चुकी अपनी 89-वर्षीय मां की पेंशन पाने के लिए उनके शव को फ्रीज़ कर पट्टियों में लपेट दिया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा, "उसने मां के शव पर बिल्ली के मल को मला और शव ममीफाई हो गया।" शख्स जून 2020 से €50,000 ले चुका था।