शख्स ने ओडिशा में दूसरी पत्नी पर फेंका तेज़ाब, बचाने आई बहन व उसके 2 बच्चे भी झुलसे
बालेश्वर (ओडिशा) में एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी पर तेज़ाब फेंक दिया जिसमें उसे बचाने आई पीड़िता की बड़ी बहन व उसके 2 बच्चे भी झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था और उसके साथ जाने से इनकार करने पर उसने तेज़ाब फेंक दिया। बकौल पुलिस, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।