शख्स ने कटाक्ष करते हुए कोच्चि एयरपोर्ट पर कहा- मेरे लगेज में बम है; किया गया अरेस्ट

एक 63-वर्षीय शख्स ने शनिवार को कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसके लगेज में बम है जिसके बाद उसे और उसकी पत्नी को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया। दरअसल, चेक-इन काउंटर पर पूछा गया था कि उसके बैग में क्या है। बकौल पुलिस, शख्स को गिरफ्तार कर बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया।