शख्स ने कारोबार संबंधी हिसाब न दे पाने पर बेंगलुरु में बेटे को आग के हवाले किया, हुई मौत

बेंगलुरु में सुरेंद्र नामक एक बिज़नेसमैन ने कारोबार संबंधी हिसाब न देने पर कहासुनी के बाद अपने 25-वर्षीय बेटे अर्पित पर थिनर छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुरी तरह झुलसे अर्पित की गुरुवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है।