शख्स ने कुत्ते की बर्थडे पार्टी में खर्च किए ₹7 लाख, कोविड-19 नियमों का हुआ उल्लंघन

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अहमदाबाद (गुजरात) में एक शख्स ने अपने कुत्ते की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए लगभग ₹7 लाख खर्च किए। सामने आए वीडियो में कई लोग बिना मास्क के पार्टी में दिख रहे हैं। वीडियो सर्कुलेट होने के बाद पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।