inshorts

शख्स ने कुत्ते के जन्मदिन पर कर्नाटक में काटा 100 किलो का केक; 4,000 लोगों को दी दावत

कर्नाटक के बेलगावी में एक शख्स ने हाल ही में अपने पालतू कुत्ते का जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया और इस मौके पर 100 किलोग्राम का केक काटा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है जिसमें कुत्ता कैप पहने और केक खाते दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान करीब 4,000 लोगों को दावत दी गई थी।