एक अमेरिकी व्यक्ति ने कथित तौर पर कॉफी कप में कैमरा छिपाकर जिम के चेंजिंग रूम में 500 से ज़्यादा निर्वस्त्र लोगों के वीडियो रिकॉर्ड किए। विस्कॉन्सिन ऐथलेटिक क्लब के एक सदस्य को कैमरा मिलने पर 33-वर्षीय पेंग डॉन्ग को गिरफ्तार किया गया है। डॉन्ग ने बताया है कि 'उसने सामान चुराने वाले को पकड़ने के लिए कैमरा लगाया था।'