दिल्ली एयरपोर्ट पर खुद को छात्र बताकर व फ्लाइट छूटने की बात कहकर शख्स ने 100+ लोगों को ठगा

आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खुद को एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का छात्र बताकर और अपनी फ्लाइट छूटने की बात कहकर कथित तौर पर कई यात्रियों से रुपये ठगे। गिरफ्तार किया गया शख्स यात्रियों को छूट चुकी एक फ्लाइट का टिकट दिखाता था। वह पिछले 4-5 साल में 100 से ज़्यादा यात्रियों से ठगी कर चुका है।