शख्स ने गुरुग्राम में रचा अपना ही अपहरण, पत्नी से मेसेज कर मांगी ₹2 लाख की फिरौती
गुरुग्राम (हरियाणा) पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक बारटेंडर ने अपने ही अपहरण की साज़िश रची और अपनी पत्नी से कर्ज़ चुकाने के लिए मेसेज कर ₹2 लाख की फिरौती मांगी। बकौल पुलिस, "पूछताछ में पता चला कि...उसका अपहरण नहीं हुआ था...उसने खुद मेसेज भेजकर पैसे मांगे...पुलिस को गुमराह करने व गलत सूचना देने पर...उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"