शख्स ने ताइवान में 39 बार ऐम्बुलेंस बुलाकर मुफ्त टैक्सी के तौर पर की उपयोग; मिली चेतावनी

ताइवान में पुलिस ने एक शख्स को एक साल में 39 बार ऐम्बुलेंस सेवा को मुफ्त टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी दी है। दरअसल, शख्स एक सुपरमार्केट से 200 मीटर दूर एक अस्पताल के पास स्थित अपने घर तक पैदल नहीं जाता था। अस्पताल ने नोटिस किया था कि वह बिना चेक-अप कराए लौट जाता है।