दिल्ली के भजनपुरा इलाके में स्कूटर साफ करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करने के आरोप में 52-वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, स्थानीय लोगों द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद यह मामला सामने आया था। वहीं, पुलिस ने इस्तेमाल हुआ तिरंगा और शख्स का स्कूटर ज़ब्त कर लिया है।