शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में इंद्र कुमार नामक युवक ने अपने पिता का समझकर एक अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, तेरहवीं की तैयारियों के दौरान उन्हें पता चला कि पिता ज़िंदा हैं और एक अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल पुलिस, कुमार ने बताया कि अज्ञात शव की दाढ़ी बढ़ी हुई थी जिसके चलते उनसे पहचानने में गलती हुई।